बहराइच। जनपद के थाना हरदी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर गदामार गांव के पास बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP 21 CH 5785 और लखनऊ से रूपईडीहा जा रही रोडवेज बस संख्या UP 78 HN 3836 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जिसमें बस में सवार यात्रियों और ट्रक के कंडक्टर सहित कुल 17 लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना हरदी पुलिस एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को समय रहते चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

घायलों में हंसराज पुत्र शालीग्राम निवासी कपूरपुर थाना हरदी (23 वर्ष), अवधेश कुमार पुत्र रामसिंह निवासी हरहा थाना नानपारा (24 वर्ष), पप्पू पुत्र जाबीर निवासी इमामगंज थाना दरगाह शरीफ (42 वर्ष),

सोनू पाल पुत्र मन्नू पाल निवासी गोबिंदपुर थाना रामगांव (24 वर्ष), रामकली पत्नी सालिकराम निवासी कपूरपुर थाना हरदी (50 वर्ष), मुनेश्वर पुत्र मुन्नालाल निवासी थाना सिद्धपुरा जनपद कासगंज (32 वर्ष), सूबेदार पुत्र पतिराम निवासी अमरैया थाना नानपारा (23 वर्ष), सालिक पुत्र महिला निवासी कपूरपुर थाना हरदी (55 वर्ष),
सत्यदेव शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी आनंदनगर चौराहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा (26 वर्ष), बेचन पुत्र भबौले निवासी लक्ष्मणपुर थाना मल्लीपुर जनपद श्रावस्ती (56 वर्ष), लवलेश पाल पुत्र हरिप्रसाद निवासी शिवनाथपुरा मरोचा थाना फखरपुर (26 वर्ष), शिवम पुत्र ननकऊ निवासी आनंदनगर चौराहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा (19 वर्ष),
राकेश पुत्र ओमकारनाथ निवासी कोयला थाना हरदी (45 वर्ष), प्रमोद पुत्र सुरेश निवासी छत्रपुरा मानपुर जनपद सीतापुर (25 वर्ष), महेंद्र पुत्र जगमोहन प्रसाद निवासी बख्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ (40 वर्ष), निर्मला पत्नी बछराज निवासी सूफीपुरा थाना कोतवाली देहात (60 वर्ष) तथा आदित्य नारायण द्विवेदी पुत्र नरसिंह नारायण निवासी मर्दानगर कंछर्ष थाना बिशेश्वरगंज (17 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार घायल पप्पू पुत्र जाबीर एवं सत्यदेव शर्मा पुत्र राजकुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। शेष 15 घायलों का उपचार जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने तत्काल बहाल करा दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
