केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, किया वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जनपद प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने निरीक्षण भवन, खलीलाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा विभिन्न योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कंपोजिट विद्यालय सरैया परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वहीं स्वच्छता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी,मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की तथा जनपदवासियों को स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *