
संतकबीरनगर सांथा ब्लॉक सभागार में रविवार को चुनाव अधिकारियों अखिलेश कुमार व सीताराम की देखरेख में सफाईकर्मी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बरगदवा अंसारी निवासी राजेश कुमार कनौजिया ने 70 मत प्राप्त कर बृजेश कुमार (51 मत) को 19 मतों से हराया। कुल 122 मत पड़े, जिनमें एक मत अवैध घोषित हुआ।चुनाव के दौरान मतदान समय को लेकर कुछ देर विवाद हुआ, जिसके बाद पुनः मतदान कराया गया।
अन्य पदों पर राजेश कुमार महामंत्री, रामकिशुन मौर्य संगठन मंत्री, रामजीत गौतम कोषाध्यक्ष तथा सुप्रिया संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस अवसर पर परमहंस गौतम, राजेंद्र कुमार, रमेश चंद, नरेंद्र कुमार, निसार अहमद, हरिचंद, राजेश कुमार बरनवाल, देवेंद्र कुमार, प्रदीप चौधरी, सवित, ओमप्रकाश, राजकुमार, बसंत, अमरचंद, हीरा राव, नगेंद्र मौर्य व राजीव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
