हरसिद्धि थाना के कड़क और ईमानदार दफादार अवधेश पांडेय हुए सेवानिवृत्त

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

हरसिद्धि थाना में लंबे समय तक अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और कड़क कार्यशैली से अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाले और आम जनता के दिलों पर राज करने वाले दफादार अवधेश पांडेय आज अपनी लंबी और शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं।

उनकी सेवानिवृत्ति पर थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई।अपराधियों में खौफ, जनता के चहेते अपने पूरे सेवाकाल के दौरान अवधेश पांडेय अपनी बेदाग छवि और कड़क मिजाज के लिए जाने जाते रहे। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने में उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर भूमिका निभाई।

उनकी ईमानदारी की मिसाल देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि वे केवल एक पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि संकट के समय आम जनता के सच्चे मददगार थे। थाना परिसर में दी गई भावभीनी विदाई अवधेश पांडेय जैसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मी का सेवानिवृत्त होना विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है।

उनकी कमी हमेशा खलेगी, वहीं सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनिल कुमार विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रॉपर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार,सब इंस्पेक्टर, अंकित कुमार, प्रीतम कुमार, नीलम कुमारी , चौकीदार तफसीर आलम खान, राजेश्वर गिरी,मनु यादव, रामबाबू यादव, प्रीतम कुमार, राजू प्रसाद, प्रमोद कुमार राम, एवम् दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *