मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह के 5 शातिर डकैत हथियारों के साथ गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी


मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण)। जिला पुलिस कप्तान एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी तत्परता दिखाते हुए शहर में किसी भीषण आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे ओडिशा के एक कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर के बड़ा बरियारपुर स्थित होटल सिटी इंटरनेशनल के ठीक पीछे से घेराबंदी कर पांच शातिर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिलें और लॉक तोड़ने वाली मास्टर चाबियां बरामद की गई हैं। यह गिरोह ओडिशा और अन्य राज्यों में दर्जनों संगीन आपराधिक मामलों में वांछित रहा है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के इनपुट पर तत्काल बनी स्पेशल टीम मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को सटीक इनपुट मिला था कि बड़ा बरियारपुर में होटल सिटी इंटरनेशनल के पीछे 4-5 अज्ञात संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी लूट या डकैती को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार चमका रहे हैं।

सूचना की संवेदनशीलता और खतरे को भांपते हुए एसपी ने तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में छतौनी थाना पुलिस और डीआईयू की एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। एसपी के सख्त निर्देश पर टीम ने बिना वक्त गंवाए चिन्हित स्थान पर दबिश दी और चारों तरफ से घेरकर पांचों अभियुक्तों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।

हथियार, चोरी के वाहन और अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद पुलिस की इस रेड में अपराधियों के पास से अपराध की बड़ी प्लानिंग का खुलासा हुआ है। मौके से अपराधी के पास से अवैध हथियार 01 पिस्टल और 01 देसी कट्टा और 08 पीस जिंदा कारतूसवाहन 02 चोरी की मोटरसाइकिल एक पल्सर और एक अपाचे बाइकमास्टर चाबी: वाहनों के लॉक तोड़ने के लिए विशेष रूप से बनाई गई 02 मास्टर चाबियां नंबर प्लेट पुलिस को चकमा देने के लिए वाहनों को बदलने हेतु रखी गई 02 अतिरिक्त नंबर प्लेट मोबाइल फोन 06 जिसमें 03 स्मार्टफोन और 03 कीपैड फोन शामिल हैं गिरफ्तार अपराधियों का विवरण सभी ओडिशा के मूल निवासी हैं पकड़े गए सभी अपराधी अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर शूटर और लुटेरे हैं,जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं, औडुल अजीत पिता: औडुल रवि निवासी गंजम अस्का, जिला गंजम,ओडिशा।


टी० गाँधी पिता: टी० गंगा निवासी अस्का काराखंडा, जिला गंजम, ओडिशा ,मकला दिलीप पिता मकला अपरव निवासी खरीरा, जिला गंजम, ओडिशा।जीतू राव प्रधान पिता अक्षाराम राव प्रधान निवासी दरव भनिया, जिला जाजपुर, ओडिशा।किशोर प्रधान पिता नारायण प्रधान निवासी देश भनिया, जिला जाजपुर, ओडिशा।

ओडिशा के कई जिलों में फैला है इनका आतंक, दर्ज हैं दर्जनों केस के अभियुक्त हैं,पुलिसिया पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अपराधियों का बेहद लंबा और खूंखार आपराधिक इतिहास रहा है।औडुल अजीत पर आर उदयगिरी गाजापट्टी, बागोमुंडा, इरजामा, बरहमपुर नगर, मंगलबाग और निराकरपुर थानों में लूट और डकैती के 6 संगीन मामले दर्ज हैं।टी० गाँधी पर अस्का थाना में हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज है। इसके अलावा बरहमपुर नगर, निलगिरी, बालियापाल, निराकरपुर, अंगुल और भद्रक नगर थाना में लूट-डकैती के करीब 7 बड़े मामले दर्ज हैं।

मकला दिलीप पर बरहमपुर नगर और जाजपुर रोड थाना में नए कानून की कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं जीतू प्रधान पर जखापुरा थाना में केस दर्ज है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के मार्गदर्शन और एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में मौके पर छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पु०अ०नि० अभिनव राज, परि०पु०अ०नि० अंकुल कुमार, पु०अ०नि० मनीष कुमार ,तथा जिला आसूचना इकाई के जांबाज पुलिस अधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस कप्तान ने टीम की इस कामयाबी की सराहना की है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इस अंतरराज्यीय गिरोह को मोतिहारी में किस स्थानीय अपराधी ने पनाह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *