पहाड़पुर में वाहन जांच के दौरान चोरी की 3 बाइक बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देशानुसार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।वही मशीन से जांच में खुला राज पहाड़पुर थाना अंतर्गत ग्राम-नानेया पश्चिमारि टोला में पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जब एच एच डी मशीन से उसके दस्तावेजों की जांच की गई, तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल के चोरी की होने की पुष्टि हुई निशानदेही पर दूसरी जगह छापेमारी पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त रामबाबू पासवान पिता- स्वर्गीय रामानंद पासवान, निवासी- एकडरवा, पहाड़पुर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार रामबाबू की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोल्डेन कुमार पिता- स्वर्गीय शंभू प्रसाद, निवासी- सटहा बनवा टोला, पहाड़पुर के घर पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें से एक मोटरसाइकिल बैरिया थाना कांड सं०-59/19 क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस ने गोल्डेन कुमार को भी मौके से दबोच लिया।मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी इस पूरे मामले के संदर्भ में पहाड़पुर थाने में कांड सं०-382/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार रंजन , दारोगा अमित कुमार, सूरज कुमार बैठा, गीता कुमारी , चौकीदार नीतेश कुमार व मधुरंजन कुमार पाण्डेय , सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *