गोवध निवारण अधिनियम के मामले में 4 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चापड़ और चाकू बरामद


बहराइच। जनपद बहराइच की थाना कैसरगंज पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चापड़ (गड़ासा) और एक चाकू बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक विशालजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैसरगंज पुलिस को यह सफलता मिली।


पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को थाना कैसरगंज में मुकदमा संख्या 209/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3:07 बजे कुरसण्डा से सपतापुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अहमद हुसैन पुत्र मोटो, वाजिद पुत्र अहमद, मोइद अहमद पुत्र मोटो अहमद तथा कय्यूम पुत्र अहमद हुसैन निवासी ग्राम बबेली, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अहमद हुसैन के कब्जे से चापड़ (गड़ासा) तथा वाजिद के पास से चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक आलोक कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अंजनी त्रिपाठी, कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल अंशुमान सिंह तथा कांस्टेबल सूर्यकांत पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *