एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर, 25 से अधिक परिवार अंधेरे में

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा वार्ड में पिछले करीब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण 25 से अधिक परिवारों के घरों में अंधेरा पसरा है। भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति ठप होने से बीमार, बुजुर्ग और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वार्डवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लोगों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।वार्ड के रशीद अहमद, इश्तियाक, अशफाक, शमसुद्दीन, सिराजुद्दीन, बदरुद्दीन, सिद्दीकी मास्टर, इकरा, खुर्शीद, फिरोज, शकील और कयामुद्दीन समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *