जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

संतकबीरनगर। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धर्मसिंहवा में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल, शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने की तथा संचालन अब्दुल करीम रिजवान ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 की टॉप-10 सूची में छोटे लाल (532 अंक, 88.67%), सत्यम सिंह अर्कवंशी (520 अंक, 86.67%), शुभम पुत्र मनोज कुमार (518 अंक, 86.33%), सबीहा खातून (518 अंक, 86.33%), अंकित कुमार (514 अंक, 85.67%), हरिकेश पाण्डेय (498 अंक, 83%), आलोक यादव (496 अंक), आकाश कुमार प्रजापति (494 अंक), खुशबू जायसवाल (490 अंक), निशा (472 अंक) तथा नंदनी पुत्री अजय (468 अंक) शामिल रहे।

इस दौरान अजय कुमार, धर्मवीर चौधरी, गुलाम वारिस, विजय, अनिल, कमलापति सिंह, नासिर अली एवं फूलमती सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *