अलीगंज!कस्बा में टीवीएस एजेंसी के निकट गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को सीए चसी में लाये लेकिन डाक्टरों ने परीक्षण के बाद परीक्षण उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कैला थाना राजा का रामपुर निवासिनी 65 वर्षीय मिथिलेश पत्नी महेंद्र पाल शर्मा अपने गांव कैला से किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से अलीगंज के लिए निकली थी। जब वह अलीगंज डाक बंगला स्थित टीवीएस एजेंसी के निकट पहुंची एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना महिला के परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे. महिला को सीएचसी लाया गया पहुंचते ही चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है। चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईथी।
थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी किसी भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दिलीप सिंह अलीगज एटा
