अलीगंज!एक तरफ कावड़ यात्रा दूसरी तरफ कवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह लगी हुई हैं. वही चोरों ने दो घरों को अपना निशाना वनाया और नगदी व ज़ेवर लें उड़े. पहली घटना अलीगंज के ग्राम जानीपुर की हैं पीड़ित जयसिंह पुत्र तोताराम द्वारा बताया गया कि यह घटना रविवार की हैं पीछे की दीवार काटकर चोरो ने तीन लाख की नगदी व अन्य ज़ेवर उड़ा दिये. पुलिस घटना की जानकारी कर रही थी तब तक अलीगंज के ग्राम मितौलिया में भी उसी पैटर्न पर चोरी की गयी.
पुलिस लगातार घटना का आरोपी तलाश कर रही हैं. कोतवाली प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार गस्त जारी हैं. लेकिन आखिर चोर कौन हैं. उन्होंने बताया घटना के बाद पुलिस काफ़ी सक्रिय हैं. लगातार संभावित स्थानों पर दवश जारी हैं. वही जगह जगह पुलिस टीम को लगाया गया हैं. अब कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लग पाया हैं. लगातार प्रयास जारी हैं जल्द ही चोरी का पर्दा फाश किया जायेगा. पीड़ित को न्याय मिलेगा.
