अलीगंज किसान यूनियन कार्यालय में भारतीय हलदर किसान यूनियन संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया।इस स्थापना दिवस पर क्षेत्र के सभी किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने केक काटकर स्थापना दिवस को मनाया । उन्होंने किसाने की हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

अलीगंज राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यालय पर गुरुवार के दिन राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन संगठन का चौथा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस स्थापना दिवस आयोजन में भारतीय हलदर किसान यूनियन के पदाधिकारी एकत्रित हुए और उन्होंने किसानों के हितों की बात की। साथ ही उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया ।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल गुप्ता ने कहा है आज कार्यालय पर संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया इस दिन संगठन के सभी पदाधिकारियो ने केक काटकर हर्ष और उल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया।
भारतीय हलदर किसान यूनियन संगठन की स्थापना 13 अगस्त 2022 को हुई थी। हम संगठन के लोग किसाने के हितों के लिए रात दिन खड़े हुए हैं। किसानों को किसी प्रकार की समस्या को लेकर हमारा संगठन उनके हितों की लड़ाई के लिए सबसे आगे रहेगा। और हम सब एक साथ मंच पर खड़े होकर सरकार पर प्रशासन से आंख से आंख मिलाकर किसाने की हक की बात करते रहे हैं और करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम के आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सोलंकी, नगर महामंत्री नौशाद अली, अमन सक्सैना, अमित गुप्ता सभासद, दीपक गुप्ता, अरविंद कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
