अलीगंज। उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लिए शासन की ओर से लाभांश में वृद्धि किए जाने को लेकर अलीगंज ब्लॉक सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर की अध्यक्षता में तथा एसडीएम डॉ. शशि शेखर के नेतृत्व में स्क्रीनिंग के माध्यम से आयोजित हुई।

बैठक में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की जानकारी दी गई। लाभांश में हुई इस वृद्धि को लेकर उचित दर विक्रेताओं में उत्साह देखने को मिला। बैठक में बताया गया कि शासन की नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ की जानकारी स्क्रीनिंग के माध्यम से दी गई। इस प्रणाली के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं से राशन आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था से संबंधित फीडबैक लिया जाएगा, जिससे समस्याओं की जानकारी समय पर अधिकारियों तक पहुंच सके और उनका समाधान किया जा सके।
क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर ने कहा कि सरकार उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान और उनकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लाभांश में वृद्धि से विक्रेताओं को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी और राशन वितरण व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

एसडीम डॉ शशि शेखर ने नई प्रणाली के संबंध में सभी कोटा डीलरों को अवगत कराया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखना, पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक निर्धारित मात्रा में राशन पहुंचना है।
इस बैठक के आयोजन में अलीगंज खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक हरीश रंजन, पूर्ति निरीक्षक धारणा चौहान, विधायक पुत्र सूरज सिंह राठौर ब्लॉक क्षेत्र के सभी कोटा डीलर सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। दिलीप सिह अलीगज एटा
