24 घंटे में नजमा खातून हत्याकांड का खुलासा, कलयुगी पुत्र ने ही रची थी हत्या की साजिश

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में नजमा खातून हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार करने के साथ-साथ लूट की रकम भी बरामद कर ली है। सनसनीखोज वारदात में मृतका की हत्या गला रेतकर की गई थी।बुधवार को हरसिद्धि पुलिस ने गड्डूपुर के सरेह स्थित गन्ने के खेत से नजमा खातून का शव बरामद किया था।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया।पुलिस जांच में सामने आया कि नजमा खातून की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसके अपने पुत्र ने ही की थी। आरोपी पुत्र ने रुपये हड़पने के उद्देश्य से मां की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी साजिश रच दी।

अरेराज डीएसपी रवि कुमार के निर्देशानुसार हरसिद्धि पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बड़ा चाकू, खून से सना कपड़ा, लूट की रकम सहित अन्य सामान बरामद किया है।अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि रुपये हड़पने के उद्देश्य से आरोपी ने अपनी मां की हत्या की थी।

हत्या के बाद घटना को लूट का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।इधर, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार और अपर थाना अध्यक्ष अभिनाश कुमार,के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई और सफलता की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। पुलिस की तत्परता से हत्याकांड का शीघ्र उद्भेदन होने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *