नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
मोतिहारी/अरेराज। पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज थाना पुलिस को अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बरवा हनुमान मंदिर के समीप विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 90 लीटर चुलाई शराब बरामद की तथा मौके से शराब कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं कारोबार में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार महतो एवं मुकुल कुमार पिता- जवाहर महतो, निवासी ग्राम मधुबनी, थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताई कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है तथा क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
