पहाड़पुर पुलिस की बड़ी सफलता, विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतिहारी। पहाड़पुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने अरेराज- बेतिया मुख्य मार्ग स्थित नरकटिया चौक के समीप छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 पीस 8 पियम विदेशी शराब एवं 4 पीस किंगफिशर बीयर बरामद की।

मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।पहाड़पुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *