नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना के थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर शिखा कुमारी ने पुलिस बल के साथ मुरारपुर गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।हरसिद्धि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
