कजरीतीज पर कांवड़ियों ने किया महादेव का जयघोष

-जमुनहा समेत विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रा और भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल-

श्रावस्ती। कजरीतीज के पावन अवसर पर रविवार को जिले में जगह-जगह कांवड़ यात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। ओम शिव सेवक कांवड़िया संघ जमुनहा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कांवड़ यात्रा एवं भंडारे का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा में जमुनहा, माल्ही चौराहा, पटना संकल्पा, वीरगंज चौराहा, भंगहा मोड़, खैरी मोड़ और रेंजरी समेत विभिन्न स्थानों से कांवड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने भगवान शिव के भक्तों को यात्रा के लिए रवाना किया और श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में अनुशासन व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

वहीं कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ नगर के युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था की गई। धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *