महिला का लाखों के जेवरात से भरा पर्स गिरा, युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

बाइक सवार महिला का लाखों का जेवर भरा पर्श गिरा,जिसको मिला उसने ईमानदारी की मिशाल पेश की,लौटाए जेवरात,परिजनों ने सौंपी पांच हजार की प्रोत्साहन राशि

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के अमरोली रतनपुर गांव में एक महिला का गुम बैग जिसमे लाखों के जेवरात थे एक युवक को मिल गए जिसके बाद भले लोगो के बीच युवक ने लाखों के सोने चांदी के जेवरात महिला और उसके परिजनों को सौंप दिए है।इस दौरान दर्जनों गांव वालो के समक्ष गुम सोने चांदी के जेवरात सौंपे गए हैं।

जानकारी के अनुसार सर्वेश पुत्र फुलवारी निवासी झकरई थाना अलीगंज मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी पूजा छ माह की बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर फर्रुखाबाद जा रहे थे तभी।पूजा का जेवरात भरा पर्श गिर गया।नबावगंज पहुंचने के बाद के जब महिला ने अपना पर्श देखा तो वह बदहवास हो गई खोजते हुए पुनः अमरोली गांव लौटी जहां सड़क किनारे खड़े लोगों से चर्चा की हालांकि उस वक्त गुम हुए पर्श की जानकारी किसी को नहीं हो पाई।लौटते वक्त गांव के विनोद कुमार से दंपत्ति की चर्चा हुए तो उन्होंने बताया को गांव के ही युवक को आपका खोया हुआ जेवर मिला है।

बुधवार को जब दम्पत्ति गांव पहुंचा तो संभ्रांत व्यक्तियों ने खोया हुआ जेवर जिसकी कीमत लगभग पांच लाख बताई जा रही है उसको सुपुर्द कर दिया है।

इस दौरान सर्वेश ने सुपुर्दगी लेते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया ईमानदारी की मिशाल पेश करने वाले सौरभ को 5000 हजार रुपए नकद इनाम के नाम पर सौंपे है।

ईमानदार व्यक्ति ने एक अंगूठी ,सोने की चेन,झुमका,पायल,हाय,सौंप दिया है ।

इस दौरान विनोद कुमार राजपूत ,महेश राजपूत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,श्याम सुंदर राशन डीलर प्रतिनिधि,नीलेश वर्मा भाजपा नेता,रतन सिंह,दिलीप वर्मा ,पंकज वर्मा,ब्रजेश सुशांत राजपूत नजर सिह संजीव ,वीरेंद्र ,राजेश मौजूद है। दिलीप सिह मडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *