झारखंड, जमशेदपुर। आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाली टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 ने सामुदायिक फिटनेस और खेल सहभागिता के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बार सभी श्रेणियों में कुल मिलाकर 587 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। रजिस्ट्रेशन के आंकड़े प्रतियोगिता और फिटनेस रनिंग, दोनों में व्यापक भागीदारी को दर्शाते हैं।

कुल प्रतिभागियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 27% से अधिक है। श्रेणीवार रजिस्ट्रेशन : हाफ मैराथन (21.097 किमी): 467 धावक 10 किमी रन: 1,483 धावक। 5 किमी रन: 2,163 धावक। इस संस्करण में सबसे अधिक प्रतिभागियों वाली श्रेणी 2 किमी फन रन: 1,474 धावक।
जमशेदपुर हाफ मैराथन एक्सपो : बिब और रनिंग किट का वितरण रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 एक्सपो से अपना आधिकारिक रनिंग बिब, टाइमिंग चिप (प्रतियोगिता श्रेणियों के लिए) और रेस किट प्राप्त करना होगा।एक्सपो का कार्यक्रम एवं समय: शुक्रवार, 27 नवंबर, 2026: दोपहर 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक। शनिवार, 28 नवंबर, 2026: सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि बिब और रेस किट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन ईमेल/एसएमएस तथा सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। मैराथन के दिन दौड़ में भाग लेने के लिए आधिकारिक बिब पहनना अनिवार्य होगा। कृपया ध्यान दें कि बिब वितरण काउंटर दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच के लिए बंद रहेंगे।
