बहराइच
आज दिनांक 02.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह द्वारा रिसिया थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी/आगंतुक/अपराध रजिस्टर, मालखाना, हवालात एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का गहन निरीक्षण किया गया।

अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिस बल की उपस्थिति, बीट प्रणाली एवं गश्त व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता पर लेते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें।

इसके अतिरिक्त, पासिंग आउट परेड के उपरांत जनपद में नियुक्त नवदीक्षित आरक्षियों के थाने पर आवास एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवास तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
