अलीगंज
पूर्व घोषित कार्य क्रम के अनुसार पुरानी तहसील अलीगंज के अधिवक्ता भवन में अलीगंज को जिला बनाओ बैठक समयानुसार हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सदस्यता सह- संयोजक दिनेश चन्द्र गुप्त ने की संचालन स्वयं संयोजक अम्बरीष सिंह राठौर एडवोकेट ने किया।

बैठक में दिनेश दीक्षित एडवोकेट, राजकुमार सिंह राठौर वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता, राजकुमार सिंह अध्यक्ष डी ए वी इण्टर कालेज, रामगोपाल सिंह शाक्य प्रबंधक गौतम बुद्ध इण्टर कालेज, सूर्य कांत गुप्त ज्वैलर्स, जय नरेश सिंह राठौर रिटायर्ड रजिस्ट्रार कानून गो आदि ने संबोधित किया तथा अलीगंज को जिला बनाने के संबंध में सुझाव दिए।
इसी बीच आगरा स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य माननीय मानवेन्द्र प्रताप सिंह का आगमन हो गया तो उपस्थित लोगों को जैसे संजीवनी प्राप्त हो गयी खनन फानन में उपस्थित गणमान्यजन ने माल्यार्पण कर एम एल सी महोदय का स्वागत किया विशेष रूप से संयोजक अम्बरीष सिंह राठौर एडवोकेट व समाज सेवी सूर्य कांत गुप्ता ने अपने उद्बोधन में अलीगंज को जिला बनाने का ज्ञापन अपने पत्र के साथ लगा कर आगामी सत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधि मंडल मिलवाने की मांग की।
मुख्य अतिथि के रूप में संयोजक अम्बरीष सिंह राठौर एडवोकेट व सूर्य कांत गुप्ता ज्वैलर्स का ज्ञापन लेने के बाद संबोधन में कहा कि अलीगंज वास्तव में जिला बनाने लायक है, मैं संयुक्त ज्ञापन को संस्तुति सहित माननीय मुख्यमंत्री जी को दे दूंगा तथा आगामी विधानसभा सत्र में अलीगंज को जिला बनाने की मांग के ज्ञापन दिए जाने हेतु प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री जी से कराऊंगा।
संयोजक अम्बरीष सिंह राठौर एडवोकेट ने सभी के आगमन पर आभार प्रकट किया। बैठक में सुरेन्द्र दुबे एडवोकेट, प्रमोद सिंह पट्टी जैथरा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, सौरभ सिंह, गौरव सिंह, बाबी सिंह राठौर, आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
