जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. प्रसादी लाल कश्यप के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

अलीगंज। कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनसंघ-भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे डॉ. प्रसादी लाल कश्यप के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मोहल्ला गोविंद दास स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता डॉ. कश्यप के आवास पर पहुंचे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं।

बताया गया कि डॉ. प्रसादी लाल कश्यप करीब 100 वर्ष के थे। वह जनसंघ के दौर से ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रभावित रहे। उन्होंने संगठन के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और ‘एक संविधान, एक विधान’ के आंदोलन से भी जुड़े रहे। उनके निधन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

डॉ. प्रसादी लाल कश्यप के पुत्र डॉ. अर्जुन सिंह भी भाजपा से जुड़े हैं और वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी हर्षवर्धन, जिला महामंत्री गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, जिला महामंत्री पीयूष शाक्य, रामपुर अध्यक्ष गोविंद जी, अमरोली से नवीन तोमर, जैथरा मंडल अध्यक्ष विमल पांडे, अलीगंज मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *