बहराइच: एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने हरनी बाजार पुलिस चौकी का किया लोकार्पण, चौकीदारों को किया सम्मानित

बहराइच, 26 जुलाई। जनपद बहराइच के थाना कैसरगंज क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित हरनी बाजार पुलिस चौकी का रविवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, संभ्रांत नागरिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

लोकार्पण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ेगी, आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के चौकीदारों को उनके सराहनीय कार्य एवं पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही चौकी क्षेत्र से आए ग्रामीणों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राज कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, चौकीदार, ग्रामीण एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *