चित्तौरा  में होने वाले अति पिछड़ा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारत भीम जनार्दन चौहान ने किया जनसंपर्क

बहराइच। 7 जून को जनपद बहराइच के ऐतिहासिक चित्तौरा  में आयोजित होने वाले “अति पिछड़ा सम्मेलन” को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मऊ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वांचल के लोकप्रिय समाजसेवी भारत भीम जनार्दन चौहान ने महसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौतला चौहान बस्ती में चौपाल लगाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज के अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन अति पिछड़े समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और विकास के मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण साबित होगा।

श्री चौहान ने बताया कि सम्मेलन को उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर संबोधित करेंगे। उन्होंने समाज के सभी सम्मानित बंधुओं से सम्मेलन में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *