किसान परेशान, व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित — आशीष तिवारी ।

भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला, खरीदी व्यवस्था पर उठे सवाल

रीवा। प्रदेश की गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने मोहन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के रिकॉर्ड खरीदी और किसान हितैषी दावों के बावजूद जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। खरीदी केंद्र किसानों के लिए राहत के बजाय अव्यवस्था और परेशानी का केंद्र बन गए हैं।


उन्होंने कहा कि भीषड़ गर्मी में स्लॉट प्रणाली में अनियमितता, सर्वर की बार-बार तकनीकी खराबी, धीमी तौल प्रक्रिया और बारदाने की कमी ने पूरी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। इसके कारण किसानों को घंटों नहीं, बल्कि कई-कई दिनों तक लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।


तिवारी ने कहा किसानहितैषी होने का झूठा करने वाली मोहन सरकार में किसान लाइन में खड़ा है और व्यवस्था वेंटिलेटर पर है।


उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करते हुए अंतिम तिथि में वृद्धि करना चाहिए अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *