जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार का विंग युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल की पहल काबिले तारीफ है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री शिशु विद्या मंदिर एवं भगेरिया फाउंडेशन चक्रधरपुर के सहयोग से संस्था ने सैकड़ों पौधे लगाए। भवानीपुर सुकुरहुटू पंचायत के बाबा कालेश्वर योग आश्रम में माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कुल 251 पौधों लगाएं ।
मानव जीवन और पर्यावरण के लिए बहुत उपयोगी पीपल ,आम, शीशम, जामुन, अमरूद आदि के पौधे वृक्षारोपण के तहत श्रमदान कर लगाए गए ।
टाटानगर नवयुग दल के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी का संदेश समस्त ग्रामीणों के बीच प्रचारित कर सुंदर समाज गढ़ने के मिशन पर हम-सब कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का संदेश ” हम बदलेंगे युग बदलेगा ” ।

इस संदेश को जन – जन तक पहुंचाना। ताकि समाज में अपेक्षित बदलाव लाया जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव सिन्हा, संतोष गुप्ता, वासुदेव पाल, शिबू ,मानिक महतो, भगवान महतो, अजय महतो, बलराम महतो, घनश्याम महतो एवं अर्जुन महतो का सराहनीय योगदान रहा ।
