अभाविप बेलसर नगर के इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप सिंह बने नगर अध्यक्ष

गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नंदनीनगर जिले की बेलसर नगर इकाई के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत दिलीप सिंह को नगर अध्यक्ष तथा दीपक तिवारी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

      कार्यकारिणी गठन के अवसर पर परिषद वक्ता एवं विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने कार्यकर्ताओं को संगठन के ध्येय, कार्यपद्धति एवं गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ छात्रों में राष्ट्रभक्ति एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य कर रही है।

    चुनाव अधिकारी एवं विभाग प्रमुख डॉ. अनुपम पांडेय ने लोकतांत्रिक एवं अनुशासित ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने की।

    वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री आकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार, नव निर्वाचित उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, मनीष पांडेय, राजेश सिंह, सहमंत्री कंचन भारती, आलोक यादव, अभिषेक तिवारी, रजनी जायसवाल, एसएफडी संयोजक सत्यम मिश्रा, एसएफएस संयोजक गुलशन शर्मा, नगर खेलो भारत संयोजक राज शुक्ला तथा आशुतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नई टीम का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवीन कार्यकारिणी छात्र हितों की रक्षा तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परिषद की नीतियों एवं सिद्धांतों को प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने तथा शैक्षणिक परिसरों में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *