रांची: रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को मिला हार्दिक स्नेह। राज्य के झारखंड आंदोलनकारियों ने माननीय उपायुक्त को रांची का गौरव सम्मान से सम्मानित किया। गौरतलब हो कि IAS मंजूनाथ भजंत्री; जाती, पार्टी एवं धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर लोगों के बीच उत्कृष्ट सेवा देते रहें हैं।

रांची के हजारों ऐसे लोग हैं जो उनकी सेवा पाकर मार्मिक शब्दों में कहते कि ऐसे उतम IAS हर जिला को नहीं मिलते! झारखंड आंदोलनकारियों ने मीडिया को बताया कि हम सभी ने उन्हें यह सम्मान रांची में झारखंड आंदोलनकारियों, आदिवासयों, गरीबों, अल्पसंख्यकों, दलितों, असहाय तथा सामाजिक सौहार्द्र के साथ पूरी तन्मयता से सेवा करने को लेकर एक छोटा सा भेट दिया है।
उक्त अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी अन्थन लकड़ा, जिला सचिव अमर भेंगरा, फारूक अहमद, रंजीनी कंडुलना, बेला बलवंती एक्का, परमजीत सिंह चाना एवं पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष शिबु काली माईति प्रमुख रूप से शामिल रहे।
