जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *