गोवंश प्रकरण में एसपी विनोद कुमार पहुंचे घटनास्थल पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

सीबू सैनी नवयुग समाचार

कन्नौज। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमाइचमऊ में सामने आए गोवंश प्रकरण के बाद पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम से जानकारी ली तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए पुलिस के अनुसार यूपी-112 पर सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने ग्राम घमाइचमऊ में पहुंचकर निरीक्षण किया जहां गोवंश के अवशेष के रूप में रक्त सींग और खाल का कुछ भाग तथा एक लोहे की जंजीर बरामद हुई पशु चिकित्साधिकारी द्वारा परीक्षण में प्रथम दृष्टया अवशेष गोवंश के पाए गए

जिसके बाद नियमानुसार उनका निस्तारण कराया गया सूचनाकर्ता की तहरीर और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इरशाद उर्फ सुल्ताना को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों के नाम सामने आए।

बीट आरक्षी मोनू कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली कन्नौज में मुकदमा संख्या 392/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया अन्य आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जलालपुर पनवारा मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी सादिक उर्फ शाहिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं आरोपी बड़ंका मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *