मटेरा-बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर लक्ष्मनपुर निवासी पवन अवस्थी ने थाना रामगांव के रामपुर गोड़वा स्थित अपने अहाते में शुक्रवार सुबह फंदा डालकर फांसी लगा लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे फंदा से नीचे उतारा और इंटहा चौराहा स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां युवक की मौत हो गई।

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मटेरा प्रेम पाल सिंह, उपनिरीक्षक दया शंकर यादव, मुख्य आरक्षी राजेंद्र मोदनवाल, रामजीत यादव, इंद्रेश यादव, आरक्षी संगम यादव व सूरज सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए। एसओ ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच की जा रही है।रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी से बात करने पर बताया गया कि हां मुझे मटेरा थाने से सूचना मिली है,रामगांव पुलिस मटेरा पुलिस की हर सम्भव मदद कर रही है।

