ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता मोतिहारी पुलिस ने 102 चोरी व गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मोतिहारी पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय से अपने मोबाइल के वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को जब उनका फोन मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने मोतिहारी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता


मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया गया। लगातार किए गए प्रयासों के बाद विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान की गई और उन्हें सुरक्षित वापस सौंपा गया।विद्यार्थी से लेकर मजदूर तक को लौटाया गया मोबाइल बरामद मोबाइल फोन पाने वालों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। इनमें 20 विद्यार्थी, 05 गृहिणी, 08 किसान, 13 सरकारी नौकरी करने वाले, 03 मिस्त्री, 08 व्यवसायी, 07 निजी नौकरी करने वाले, 01 अधिवक्ता, 04 चालक, 07 मजदूर एवं 26 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं।ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल वापस मिलने से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस द्वारा चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *