रामगांव-बहराइच:- शहर से सटे झिंगहाघाट स्थित निजी बस स्टैंड के पास युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
झिंगहाघाट के पास संचालित हो रहे निजी बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे शव पड़ा लोगों ने देखा। इसकी सूचना रामगांव पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
सूचना पाकर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। रामगांव थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास होगी। शव के शिनाख्त के लिए आसपास थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है। शव मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए उप निरीक्षक रचना सिंह,सोनू यादव,सुरेन्द्र वर्मा सहित कई पुलिस कर्मी ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिको से सम्पर्क कर मामले की जांच की जा रही है।

