बहराइच, 17 जून 2026। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एनबीडब्ल्यू मुकदमा संख्या 25457/22, धारा 147, 323 एवं 452 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त सलाम बाबू पुत्र रौनक अली निवासी हुसैनपुरवा, दा. गोकुलपुर, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय यादव तथा हेड कांस्टेबल इकबाल अहमद शामिल रहे।
