बहराइच, 17 जून 2026। जनपद बहराइच की कोतवाली नानपारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और भाला बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पुहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 को प्रमोद कुमार निवासी लीलापुरवा, दा. मटिहा, थाना कोतवाली नानपारा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते राधेश्याम ने उनके परिजन विनोद पर फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही अन्य आरोपितों ने वादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में कोतवाली नानपारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपितों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे बंजरिया नहर पुल के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध .312 बोर तमंचा तथा एक भाला बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राधेश्याम पुत्र राममूरत (25 वर्ष)
शंकर पुत्र रामभरोसे (65 वर्ष)
विद्याधर पुत्र बेचन
तीनों अभियुक्त ग्राम लीलापुरवा, दा. मटिहा, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच के निवासी है
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
बरामदगी
01 अदद अवैध तमंचा .312 बोर
01 अदद भाला
