खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर 65 वर्षीय महिला ने दीन जान, परिवार में मचा कोहराम

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी महिला, पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर केशव राय में रविवार को 65 वर्षीय महिला ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शाम को घर लौटे परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अकबरपुर केसव सराय निवासी रामादेवी (65) पत्नी रेवाड़ी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार को परिवार के सभी सदस्य खेत में बाजरा काटने गए थे, जबकि रामादेवी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने घर के पास स्थित बालिस्टर के खेत में एक जंगली पेड़ पर फांसी लगा ली। शाम करीब छह बजे जब परिजन खेत से घर लौटे तो महिला को घर पर न पाकर तलाश शुरू की। इस दौरान उनका शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पहले भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थीं।

थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *