गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजन शुरू, श्रद्धा और उल्लास में डूबे ग्रामीण

जमुनहा,श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र की जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत जमुनहा गांव तथा श्री राम जानकी मंदिर जमुनहा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई। गणपति बप्पा के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। जमुनहा गांव समिति अध्यक्ष रमेश भार्गव के नेतृत्व में आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूजा-अर्चना के दौरान भगवान गणेश से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर विकास रस्तोगी, रामू हिंदुस्तानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रतिमा स्थापना के बाद से गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।
