दुर्गा महोत्सव में राधा रानी की झांकी और काली अखाड़ा बना आकर्षण

सुदामा चरित्र ने भाव-विभोर किया, देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे श्रद्धालु; नवमी को होगा भंडारा और दशमी को अटेना घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्ज

अलीगंज। नगर के लुहारी दरवाजा स्थित दुर्गा महोत्सव में बुधवार और गुरुवार की रात धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात करीब 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रमों में राधा रानी की झांकियां, सुदामा चरित्र और काली अखाड़ा प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

महोत्सव स्थल पर स्थापित छह फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम की आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।

राधा रानी की झांकियों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। वहीं सुदामा चरित्र की प्रस्तुति ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। काली अखाड़ा कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न करतब एवं प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस दौरान आयोजनकर्ता गौरव राठौर, संयोजक मोहित शाक्य, अजय शर्मा, रणदीप कुमार, नरेंद्र शर्मा, ब्रजेश कुमार गुप्ता, आदित्य राठौर, शिवानी, दिशा और आकांक्षा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संयोजक मोहित शाक्य ने बताया कि नवमी के दिन दुर्गा महोत्सव स्थल पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जनपद फर्रुखाबाद स्थित अटेना घाट पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *