अलीगंज में चोरों ने वारदात को अंजाम! फर्नीचर इलेक्ट्रिकल की दुकान में छत के रास्ते से दुकान का सामान चोरी….

सूचना पर सीओ इंस्पेक्टर हमराह के साथ पहुँचे…. दी तहरीर जाँच पड़ताल जारी

अलीगंज!अलीगंज में बीती रातचोरों ने फिर एक बार निशाना बनाया. और लूट की वारदात को अंजाम देकर चले गए. घटना की जानकारी सोमबार को उस समय हुई ज़ब दुकान मालिक ने अपनी दुकान खोली तो दुकान में रखा समान अस्त व्यस्थ था. फिर देखा कि छत के रास्ते का दरवाजा टूटा था. मौके को देख आस पड़ोस के लोग भी आ गए.

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी मौके अलीगंज सीओ व कोतवाली प्रभारी हमराह के साथ पहुँचे. सोमबार को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगला मोच थाना नयागांव निवासी राजवीर सिंह ने कोतवाली अलीगंज में लिखित तहरीर देकर बताया कि मेरी दुकान फर्नीचर व इलेक्ट्रिकल की अलीगंज मैनपुरी मार्ग पर स्थित हैं. रोजाना की भांति में दुकान बंद करके घर चला गया. ज़ब सोमवार को सुवह दुकान खोली तो दुकान का अंदर का दृश्य देखकर चौक गया दुकान का सामान इधर उधर पड़ा हुआ था.

ज़ब छत की तरफ से जो रास्ता था उसका कीबाड़ टूटा हुआ था. और दुकान के अंदर रखा सामान नगदी चोर लें गए. सामान में दो सिलाई मशीन दस एल ई डी. टीवी सीलिंग फेन 15 इंडेक्शन चूल्हा इन्वर्टर 2 बेटरा गायव था. दुकान के अंदर कुछ नगदी रखी थी वह भी गायव थी. इसकी सूचना कोतवाली अलीगंज पुलिस को दी. मौके पर अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह कोतवाली प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा हमराह के साथ पहुँचे.

मौके पर सीसीटीवी कैमरे भी देखें. लोगो से पूछताछ की. मौके पर कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में जुटे रहे. पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी.

अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दी हैं. पीड़ित को जल्द न्याय मिलेगा. जल्द ही चोरी का पर्दा फाश होगा.

दिलीप सिह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *