इंदौर में छात्रों की हुंकार, राहुल गांधी के नेतृत्व में बुलंद हुई आवाज : आशीष तिवारी ।

रीवा। कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उमड़ा विशाल छात्र-युवा सैलाब भाजपा सरकार की नीतियों और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ युवाओं की बुलंद आवाज है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता,गुणवत्ता विहीन शिक्षा, रोजगार का संकट, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के आरोप, महंगी शिक्षा, छात्रवृत्ति , नर्सिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की समस्याएं आज युवाओं की सबसे बड़ी चिंताओं में शामिल हैं। इन मुद्दों पर छात्रों ने खुलकर अपनी आवाज रखी और राहुल गांधी ने उन्हें गंभीरता से सुना।

तिवारी ने कहा कि छात्रों ने गर्मजोशी से राहुल गांधी का स्वागत किया और उनके समर्थन में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में युवाओं की ऐतिहासिक भागीदारी ने यह दिखाया कि छात्र शिक्षा, रोजगार और भविष्य के सवालों को लेकर मुखर हैं।

उन्होंने कहा—“इंदौर की छात्र शक्ति ने आवाज बुलंद कर दी है—पेपर लीक बंद करो, भर्ती में पारदर्शिता लाओ, रोजगार दो और शिक्षा व्यवस्था को जवाबदेह बनाओ। युवाओं के सवालों से सत्ता की बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन अब सवालों को दबाने के बजाय जवाब देना होगा।

तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को सिर्फ भाषण नहीं दिया, बल्कि उन्हें अपनी बात कहने का मंच दिया। इंदौर से उठी यह छात्र आवाज अब पूरे मध्यप्रदेश में गूंजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *