शएनसी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह और प्रतिभा

अलीगंज। जीडी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘उड़ान’ का उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव के पहले दिन विद्यालय परिसर में खेलों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कक्षा एनसी से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मैदान में बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक शौर्य राठौर एवं प्रदीप सिंह ने प्रभावशाली अंदाज में किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अलीगंज डॉ. शशि शेखर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना का भी विकास होता है।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। प्रबंधिका श्रीमती सुधा यादव ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना विकसित करना है। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पीटीआई शौर्य वर्धन ने कहा प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी खेल भावना के साथ प्रतिभाग करे और अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करे। आयोजन में नायब तहसीलदार वरुण कुमार, एबीएसए अलीगंज विनोद कुमार, एबीएसए जैथरा मुकेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती हैं।

दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में जीत हासिल करने की ललक के साथ खेल भावना भी नजर आई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। खेल मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
वहीं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले दिन की सभी गतिविधियों के सफल आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उपप्रबंधक यश यादव, प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला, अध्यापक श्रीमती नीलम राठौर, प्रदीप कुमार, दीपक यादव, विनय गुप्ता सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
