पीडीएस स्कूल में सजी रंगों की छटा, रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और दीपावली की थीम पर बनाई आकर्षक रंगोलियां, कक्षा 12 की छात्राओं ने मारी बाजी

अलीगंज। नगर के पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों से सजी आकर्षक रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, भारतीय संस्कृति और दीपावली के पावन पर्व को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल में शामिल विद्यालय के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सोहरिया ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला, जबकि जूनियर वर्ग में कक्षा आठ के विद्यार्थियों की रंगोली को श्रेष्ठ चुना गया।

विद्यालय के मैनेजर मुकेश वर्मा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास, रचनात्मकता, टीमवर्क और सांस्कृतिक ज्ञान को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एमके शर्मा सहित शिक्षक वरुण कुमार, सत्येंद्र वीर सिंह, तालिब शाह, इशरत खान, श्रीराम, शैलेंद्र सिंह, शिवम कुमार, विकास सिंह, रश्मि सिंह, पाली सिंह, नंदिनी शर्मा, शिवांगी सक्सेना, रुचि यादव, तैयबा खानम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *