बहराइच में 800 ग्राम प्रहरियों का सम्मान, मानदेय बढ़कर ₹3,500 प्रतिमाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद पुलिस लाइन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, कंबल, टॉर्च, साफा और धोती वितरित

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 करने तथा ग्राम प्रहरी और उनके परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

इसी क्रम में बहराइच पुलिस लाइन में लगभग 800 ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक बहराइच अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में पुलिस विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के हाथों ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, साफा और धोती वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *