साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पुलिस ने वापस कराए 3 हजार रुपये

सकीट। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को सकीट थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने राहत पहुंचाते हुए ठगी गई तीन हजार रुपये की रकम वापस करा दी। पीड़ित ने रकम वापस मिलने पर पुलिस टीम का आभार जताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा ठगी की रकम वापस कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सकीट क्षेत्र के एक आवेदक ने साइबर ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित लेनदेन की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पीड़ित के खाते में ठगी गई कुल 3,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने सकीट पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर ठगी के मामलों में तत्काल शिकायत करने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी, एटीएम या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की है।

साइबर हेल्प डेस्क टीम में उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार, कंप्यूटर ऑपरेटर रविकांत और कांस्टेबल नसीम अहमद सैफी शामिल रहे।

दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा सुनील कुमार शाक्य सकीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *