नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
मोतिहारी।हरसिद्धि प्रखंड के सोनवर्षा मचवा चौक पर महावीरी झंडा मेला के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता देश विदेश एव देश के विभिन्न राज्यों से आये महिला व पुरुष पहलवानो ने अपने दाव-पेच से लोगो का खूब मनोरंजन किया। मेला संरक्षक व भाई सेना के संस्थापक अध्यक्ष उत्तम सहनी ने लोगो को संबोधित करते हुये कहा की दंगल आज भी गांव का सबसे लोकप्रिय खेल है, इसे जीवंत रखने के लिए ऐसी ही प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी, यह काफी ही लोकप्रिय खेल है। इसमें समाज के हर वर्ग सबको आगे आना होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो काबिले तारीफ है। शांतिपूर्ण मेला आयोजन के समय उत्तम सहनी एवं अरुण कुशवाहा ने धोबिया पछाड़ सहित कई दांव पेच के बारे में पहलवानों के समक्ष बता कर उनका हौसला बढ़ाया। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन नागार्जुन कुशवाहा ने किया। मेला आयोजन समिति व ग्रामीणों द्वारा पहलवानों को इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया वहीं, रेफरी लक्छ्मण पहलवान व कमेंटरी भाई सेना अध्यक्ष ने खुद की । मौके पर अरुण कुशवाहा व्यास सहनी गुंजन गुप्ता आकाश ओझा जलंधर , रवि कुशवाहा रोहित, एवं सैकड़ों संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।
