मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात का बड़ा एक्शन भू-माफिया राकेश शर्मा के घर छापेमारी, 27 लाख कैश, हथियार और 15 करोड़ के जमीन कागजात बरामद

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी जिले में अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार देर रात छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में पुलिस ने एक बड़े भू-माफिया और अपराधी राकेश शर्मा के आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, 27 लाख रुपये नकद, विदेशी शराब और 15 करोड़ से अधिक मूल्य के जमीन के कागजात बरामद किए हैं।3 डीएसपी और 5 थानों की पुलिस ने की छापेमारी मिली जानकारी के अनुसार, एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर स्थित राकेश शर्मा के घर पर अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है और उसके संबंध बड़े अपराधियों से हैं।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 डीएसपी के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस टीम ने आधी रात के बाद अचानक छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस के इस अचानक और बड़े एक्शन से इलाके के भू-माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

बरामदगी की मुख्य बातें अवैध हथियार 2 राइफल, 2 पिस्टल और करीब 100 जिंदा कारतूस।नकदी 27 लाख रुपये नकद।शराब 6 ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें।दस्तावेज 15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 65 से ज्यादा जमीन के रजिस्ट्री डीड (डॉक्यूमेंट्स)।बेटा गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को मौके से धर दबोचा।

पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार चल रहे अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।एसपी स्वर्ण प्रभात के इस सख्त रुख से साफ है कि जिले में अपराध और अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *