नवनीत कुमार सिंह,मोतिहारी
अरेराज में उत्पाद पुलिस को एक बार फिर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस ने एक तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब और एक बाइक के साथ धर दबोचा है।मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चौक के समीप शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा शैलेंद्र कुमार और एएसआई अजीत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर घेराबंदी कर छापेमारी की।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 7 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया और मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्पाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाने में जुटी है।
