नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जैल मुरारपुर गांव में बीते दिनों पेड़ से लटके मिले एक युवक के शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ,शनिवार को हरसिद्धि थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि जैल मुरारपुर में पेड़ से लटके मिले शव के मामले को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया था।

तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को दबोचा। पकड़ा गया युवक जैल मुरारपुर गांव के ही महेंद्र राम का पुत्र सोनेलाल राम है।पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी सोनेलाल राम से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह,थाना अध्यक्ष सुनील कुमार,तेज तर्रार पी एस आई अभिनाश कुमार, प्रीतम कुमार, अंकित कुमार,एवम दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।
