बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।

जनता दर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को सुनकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
